फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vikas, who defeated the BJP candidate in the election, became a BJP member

Fatehabad News: चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले विकास बने भाजपाई

Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vikas, who defeated the BJP candidate in the election, became a BJP member
सुभाष बराला को पगड़ी पहनाते विकास कामरा। संवाद
जाखल। नगरपालिका अध्यक्ष विकास कामरा ने वीरवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बराला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कामरा के कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

जाखल पहुंचने पर विकास कामरा ने सुभाष बराला को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरा ने कहा कि सुभाष बराला के आशीर्वाद से जाखल शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर की नई बस्ती को जल्द दर्जा देने सहित कई मांगें सांसद के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

इस दौरान कामरा ने बराला से कड़ेल चौक पर बनी पुलिस चौकी हटाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यहां चालान काटे जाने से दुकानदार और आम लोग परेशान हैं, इसलिए चौकी को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जाखल में कई विकास कार्य किए गए हैं। जो कार्य भूमि की कमी के कारण रुके हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले यहां डबल इंजन की सरकार थी अब विकास के शामिल होने से ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। इस दौरान बराला ने जाखल नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एमपी कोटे से 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। बता दें कि नगर पालिका चुनाव के दौरान विकास कामरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे और भाजपा प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष बने थे। उस समय उन्हें कांग्रेस का समर्थन भी मिला था।
-----------
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंडल अध्यक्ष
नगर पालिका के अध्यक्ष विकास कामरा के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा और उनके साथियों ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा चुनाव में हारे भाजपा के प्रत्याशी रहे सुरेंद्र मित्तल भी नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी नहीं पहुंचे।
------------
प्रोटोकॉल से अलग हुई ज्वाइनिंग
कुछ दिन पहले भाजपा नेतृत्व की तरफ से ज्वाइनिंग कमेटी बनाई गई थी। इसमें जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा और पार्टी के जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य को शामिल किया गया था। मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि यह ज्वाइनिंग पार्टी के प्रोटोकॉल के आधार पर होनी चाहिए थी लेकिन इसे दरकिनार किया गया। इस कारण से वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

------------
पार्टी ने जो कमेटी बनाई हुई है जिसमें वे स्वयं भी शामिल हैं उसी के आधार पर विकास की ज्वाइनिंग हुई है। सभी सदस्यों ने सहमति जताई है।संगठन में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। जिले में सभी को लेकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अब जाखल में विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी।
प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed