{"_id":"691b64f6c92b39c660033da9","slug":"vihaan-who-returned-after-winning-the-gold-medal-in-wrestling-was-welcomed-to-the-beat-of-drums-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143860-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विहान का ढोल की थाप पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विहान का ढोल की थाप पर स्वागत
Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
भूना। बस स्टैंड के पास भगवान वाल्मीकि चौक पर नन्हें पहलवान का स्वागत करते वाइस चेयरमैन नरेंद्र
- फोटो : 1
भूना। देहरादून में संपन्न नेशनल जीएफआई रेफरी कोर्स एग्जामिनेशन स्टेट चैंपियनशिप में नौ वर्षीय पहलवान विहान गिल वाल्मीकि ने 30 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 9 वर्षीय विहान, वार्ड 5 निवासी रवि गिल वाल्मीकि के पुत्र हैं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
सोमवार देर शाम जैसे ही विहान भूना पहुंचे, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता, परिजन, मोहल्ले के बच्चे और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उसका जोरदार स्वागत किया।
नगर पालिका भूना के युवा भाजपा नेता शुभम वाल्मीकि, चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद सुमित कुमार और पार्षद बाबा अमन आदि ने विहान को फूलों और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। बुजुर्गों ने विहान को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।