फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vigilance arrested Patwari taking a bribe of one thousand rupees in Bhuna

भूना में पटवारी को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested Patwari taking a bribe of one thousand rupees in Bhuna
भूना। मकान का ऋण लेने के लिए रपट दर्ज करने की एवज में भूना के एक पटवारी को विजिलेंस ने एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पटवार भवन के साथ-साथ उप तहसील कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। सोमवार को पुलिस स्टेशन के नजदीक पटवार भवन में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते ही विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और पटवारी को काबू कर लिया। पटवारी लाल बहादुर शर्मा से 500-500 के दो नोट लाल स्याही से रंगे हुए टीम ने बरामद किए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया और फतेहाबाद ले गई। विजिलेंस डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पटवारी के खिलाफ वार्ड नंबर एक में टोहाना रोड निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मकान के लिए एचडीएफसी बैंक से 40 लाख रुपये का ऋण लेने के लिए आवेदन किया था, जिसकी पटवारी रिपोर्ट बनाकर देता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पटवारी लाल बहादुर ने लोन फाइल के लिए रपट दर्ज करने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 3 दिसंबर को शिकायतकर्ता ने पटवारी को एक हजार मौके पर दे दिए थे और एक हजार बाद में देने का भरोसा दिया था, लेकिन अनिल कुमार ने रिश्वत मामले को लेकर एसपी विजिलेंस हिसार को शिकायत भेजी थी। इसके बाद डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन करके डीसी फतेहाबाद को मामले से अवगत करवाया गया। डीसी प्रदीप कुमार ने फतेहाबाद के बीडीपीओ संदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया। विजिलेंस टीम ने सोमवार को पटवारी लाल बहादुर शर्मा को एक हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सेना से रिटायरमेंट के बाद लगा था पटवारी
गांव सैंथली निवासी लाल बहादुर वर्ष 2018 में सेना से रिटायरमेंट के बाद पूर्व सैनिक कोटे से पटवारी पद पर चयनित हुआ था। ट्रेनिंग प्रक्रिया के बाद वर्ष 2019 में फतेहाबाद के भट्टू कलां में ड्यूटी ज्वाइन की थी। पिछले एक वर्ष से उप तहसील के गांव मोची-चौबारा में कार्यरत था। मगर भूना शहर में पटवारी के चार पद रिक्त होने के कारण लाल बहादुर को तीन महीनों पहले ही भूना की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
:: विजिलेंस द्वारा पटवारी लाल बहादुर को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, डीएसपी, विजिलेंस हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed