फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Video of Masons Viral: I have lost by fighting the case in the police station, court, so I am going to commit suicide

राजमिस्त्री का वीडियो वायरल: मैं थाने, कोर्ट में केस लड़कर हार चुका हूं, इसलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Video of Masons Viral: I have lost by fighting the case in the police station, court, so I am going to commit suicide
फतेहाबाद। जिले के गांव भिरड़ाना से 33 साल का राजमिस्त्री सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो वायरल कर गायब हो गया है। लापता राज मिस्त्री के बारे में उसके पिता ने सदर फतेहाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, लापता शख्स ने वायरल वीडियो में खुद का नाम बताते हुए अपनी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाते हुए कह रहा है कि वह थाने और कोर्ट में केस लड़कर हार चुका है, इसलिए अब आत्महत्या करने जा रहा है। अपने इस कदम के लिए लापता शख्स ने अपने ससुर, दो साले, अपनी पत्नी और अपने गांव के ही एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया है। लापता शख्स ने आखिर में अपने दोस्तों से खुद के लिए इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, अपने लापता बेटे की रिपोर्ट लिखवाने वाले पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा 11 दिसंबर की शाम 5 बजे से घर से लापता है। सभी जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा। सदर थाना से मामले में जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर छानबीन में जानकारी मिली है कि लापता हुए शख्स का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है और उसकी पत्नी अपने मायके में है। मायके में मौजूद पत्नी ने रतिया पुलिस को शिकायत दर्ज करवा रखी है। इसी को लेकर व्यक्ति परेशान है और उसके परिवार ने आशंका जताई है कि वायरल वीडियो में कही गई आत्महत्या की बात कहीं सच न हो। पुलिस बलजीत की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लापता होने के एक दिन पहले रतिया थाने बुलाया गया था
सदर थाना के जांच अधिकारी जय सिंह और लापता राज मिस्त्री के छोटे भाई ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर उसको पुलिस ने तलब किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर शुरू हुआ। 11 दिसंबर को लापता होने से ठीक एक दिन पहले भी उसे थाने बुलाया गया था। थाने में राजमिस्त्री और उसकी पत्नी की बंद कमरे में काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 सेकेंड के वीडियो से मची खलबली
10 दिसंबर को थाने से लौटकर अगले दिन यानी 11 दिसंबर को व्यक्ति बाइक लेकर घर से निकला और गायब हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा और उसका कुछ अता-पता नहीं चला तो पिता ने सदर थाना में अपने बटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी बीच लापता व्यक्ति द्वारा खुद शूट किया गया 41 सेकेंड का वीडियो सामने आया तो परिवार से लेकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में वीडियो को चेक किया गया और वायरल वीडियो के जरिये लोकेशन चेक करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

वीडियो मिला है, कर रहे हैं तलाश : जांच अधिकारी
लापता राजमिस्त्री का वायरल वीडियो मिला है। इस वीडियो में कही गई बातों की पुलिस जांच कर रही है। उसकी तलाश में भी पुलिस जुटी है। राजमिस्त्री का पत्नी से मनमुटाव है। इसको लेकर रतिया थाना में दोनों की काउंसिलिंग भी करवाई जा चुकी है।
- जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed