{"_id":"5fa198998ebc3ea372521d0d","slug":"video-of-beating-priest-goes-viral-fatehabad-news-rtk581335152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ढाबी कलां में मंदिर के युवा पुजारी को युवकों ने बैट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ढाबी कलां में मंदिर के युवा पुजारी को युवकों ने बैट से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टू खंड के गांव ढाबी कलां में श्याम बाबा मंदिर में युवा पुजारी को कुछ युवकों ने बैट से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पहले एक युवक ने पुजारी के हाथ, पैर और कमर पर बैट से जोर-जोर से वार किए, इसके बाद दूसरे युवक ने भी ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर आए अन्य ग्रामीणों ने युवकों से पुजारी को छुड़वाया।
वारदात की सूचना मिलते ही गंभीर रूप से घायल पुजारी को लेकर उसके परिजन मध्यप्रदेश स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। मगर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वारदात सोमवार की बताई जा रही है।
दो साल पहले चचेरा भाई लेकर आया था गांव से : जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव बीरो निवासी करीब 26 वर्षीय कैलाश शर्मा करीब दो वर्ष पहले भट्टू कलां में अपने चचरे भाई रामजी के साथ आया था। करीब छह माह तक अपने चचेरे भाई के साथ पूजा अर्चना से संबंधित काम करने के बाद उसे गांव ढाबी कलां के श्याम मंदिर में पुजारी के तौर पर लगा दिया गया। पहले से रंजिश लगाए बैठे कुछ युवकों ने सोमवार को मंदिर में ही पुजारी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बैट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर चोटें मारी। पहले तो कमरे में ही पुजारी को पीटा गया। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की तो इन युवकों ने बाहर भी पुजारी को लात घूंसे मारे। मुश्किल से पुजारी को गाड़ी में डालकर हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुजारी के परिजनों को दी। इस पर पुजारी का चचेरा भाई व उसका पिता चरणदास उसे अपने साथ मध्यप्रदेश स्थित गांव के लिए लेकर रवाना हो गए। पुजारी के परिजनों ने वारदात का वीडियो देखा तो वे दहशत में आ गए और यहां इलाज करवाने की बजाय अपने गांव में ले जाना ही मुनासिब समझा। मगर बीच रास्ते में ही उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मथुरा के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घायल पुजारी के पिता चरणदास ने बताया कि उसके लड़के की पिटाई करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्रवाई करवाना चाहते हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वे इसकी शिकायत देकर कार्रवाई करवाएंगे।
गांव ढाणी कलां में पुजारी के साथ मारपीट के बारे में पता चला था। मगर हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। किसी के खिलाफ शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - राजपाल सिंह, प्रभारी, भट्टू कलां थाना।