फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Video made after gang rape of teenager, case filed against four including two women

Fatehabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, दो महिलाओं समेत चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Video made after gang rape of teenager, case filed against four including two women
टोहाना (फतेहाबाद)। क्षेत्र के समीपवर्ती कस्बे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने दो युवक और दो महिलाओं पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि वह कक्षा दो तक पढ़ी है। अब घर पर रहती है। बीते दिन उसके पिता काम के लिए टोहाना चले गए और उसकी मां व भाई दवाई लेने पंजाब चले गए। शिकायतकर्ता अनुसार वह घर पर अकेली थी। दोपहर को उनकी पड़ोसन एक अन्य महिला को लेकर उसके घर आई। कहा कि उसकी मां उनके घर पर है और वह उसे अपने साथ ले गईं। किशोरी ने बताया कि घर ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और फिर दो युवक वहां आए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बना ली। आरोप है कि उसे कहा गया कि शाम तक डेढ़ लाख रुपये ले आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और अपनी बहन को सारी बातें बताई। पुलिस के पास जाकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed