{"_id":"666c8b692bde45a3a00ad455","slug":"vehicular-traffic-started-from-the-overbridge-built-at-hanspur-chowk-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118001-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हांसपुर चौक पर बने ओवरब्रिज से शुरू हुआ वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हांसपुर चौक पर बने ओवरब्रिज से शुरू हुआ वाहनों का आवागमन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय को सीधे पंजाब से जोड़ने वाले हांसपुर चौक पर बने ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन होने लगा है। दिल्ली से डबवाली को जाने वाले नेशनल हाईवे पर हांसपुर चौक का कट बीते कई वर्षों से हादसों का कारण बना हुआ था। इस कट पर हुए हादसों में 20 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 40 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मगर अब ओवरब्रिज शुरू होने से आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि रतिया चुंगी के दुकानदारों ने किसान, सामाजिक, धार्मिक संगठनों को ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान संघर्ष करने के लिए हांसपुर चौक संघर्ष समिति बनाकर प्रधान भूप सिंह सिगड़ के नेतृत्व में शांतिप्रिय तरीके से धरना शुरू किया गया, यह धरना चार महीने तक चला था। इसके बाद तत्कालीन सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयासों से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दी गई। इस पुल के निर्माण में 15 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पुल के निर्माण से सड़क हादसों में तो कमी आएगी ही, साथ ही 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का सफर सुरक्षित होगा। पहले इस कट को पार करने में लोग काफी डरते थे। अब यह डर खत्म हो गया है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा था मामला
हांसपुर कट पर अंडरपास बनाए जाने के लिए आंदोलन के परिणामस्वरूप ही पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य को लेकर संजीदगी दिखाई। इसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक मामला पहुंचा। दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भी पूर्व सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद एनएचएआई ने पुल निर्माण को मंजूरी देकर काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
एक साल में बनकर तैयार हुआ है पुल
करीब एक साल पहले ही 30 जून 2023 को पुल बनाने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान धरना लगाने वाले किसानों व दुकानदारों ने काम शुरू हाेने की खुशी में मिठाई भी बांटी थी। कार्य सही गति पकड़ रहा था कि बाढ़ ने दस्तक दे दे, जिसकी वजह से कार्य दो महीने तक प्रभावित रहा। अब पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस नेशनल हाईवे से रोजाना 50 हजार से भी ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में पुल शुरू होने से इन सभी वाहनचालकों को राहत मिली है। पुल पर सिर्फ लाइटें लगाने व लेन पट्टी बनाने का कार्य शेष बचा है, जो कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।
कोट
हांसपुर चौक पर अंडरपास व पुल बनवाने के लिए किया गया हमारा संघर्ष रंग लाया है। पुल के शुरू हाेने से वाहन चालकों को काफी फायदा मिला है। ग्रामीणों व दुकानदारों को भी अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
-भूपसिंह सिगड़, प्रधान, हांसपुर चौक संघर्ष समिति