{"_id":"67951deb5412cd0a890ea5a7","slug":"vehicles-parked-outside-a-shop-caught-fire-two-were-completely-burnt-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-128378-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग, दो पूरी तरह जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग, दो पूरी तरह जलीं
Sat, 25 Jan 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
रतिया के फतेहाबाद रोड पर कार बाजार में आग से जली दोनों गाड़ियां: संवाद
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड पर तहसील कार्यालय के सामने बालाजी कार बाजार में खड़ी दो गाड़ियों में शनिवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दो गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं।
गाड़ी मालिकों ने अज्ञात पर गाड़ियों में आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को इस बारे में सूचना दी। बालाजी कार बाजार के संचालक भूंदड़वास निवासी पप्पी शर्मा ने बताया कि वह कुछ समय से पुरानी गाड़ियों के खरीदने-बेचने का काम कर रहा है। शनिवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान के आगे खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। इस पर वह मौके पर पहुंचा। तब तक दमकल ने गाड़ियों में लगी आग को बुझा दिया।
संचालक पप्पी शर्मा ने बताया कि तथा यहां अक्सर 10-15 गाड़िया हर खड़ी रहती हैं। आग से उसकी डस्टर गाड़ी और उसकी दुकान के साथ डेंटिंग पेंटिंग का काम करने वाले राजवीर की रिट्ज गाड़ी पूरी तरह जल गई है। कुछ अन्य गाड़ियां भी आग से प्रभावित हुई हैं। पप्पी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक व्यक्ति कार बाजार के अंदर आता दिखाई दे रहा है। आशंका है कि इस व्यक्ति ने इन कारों में आग लगाई है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि कार बाजार में आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। फिलहाल उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पास में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में चोरी हो गई। संचालक सुनील ने आशंका जताई है कि जिन लोगों ने गाड़ियों में आग लगाई है उन्होंने उसकी दुकान में भी चोरी की है। चोर रेहड़ी में बने गल्ले से 500 रुपये और फास्ट फूड बनाने के सामान ले गए। दुकान संचालक ने इसकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।