{"_id":"68d821ddc6ef60dcc807498e","slug":"vehicles-parked-in-front-of-the-gurudwara-were-removed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141134-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरुद्वारे के आगे खड़ी गाड़ियों को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरुद्वारे के आगे खड़ी गाड़ियों को हटवाया
Sun, 28 Sep 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा के आगे खड़ीं गाड़ियों को हटवाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गुरुद्वारा के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया।
थाना ट्रैफिक प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर के बाहर अनेक वाहन गलत तरीके से खड़े किए गए थे। इससे यातायात बाधित हो रहा था और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों को हटवाया तथा संबंधित चालान भी किए। उन्होंने आमजन से अपील की कि धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों व मुख्य बाजारों में वाहन गलत तरीके से न खड़ा करें। इससे न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। वाहन हमेशा निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।