फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicles overspeeding on the highway, 2191 online challans this year

Fatehabad News: हाईवे पर ओवरस्पीड हो रहे वाहन इस वर्ष 2191 के ऑनलाइन चालान

Mon, 15 Dec 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vehicles overspeeding on the highway, 2191 online challans this year
रतिया में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना करते पुलिस कर्मी। संवाद
फतेहाबाद। सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर चालान की कार्रवाई की है। उनके ऑनलाइन चालान करने के लिए आधुनिक उपकरणों और कैमरे की मदद ली गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके मालिकों के घर ई-चालान भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस विभाग से प्राप्त आकंड़ों के अनुसार पिछले डेढ़ माह में जिले में ओवर स्पीड के 290 चालान किए गए हैं। दिसंबर माह में अब तक 77 वाहन चालकों का चालान किया गया है। वहीं इस पूरे साल में अब तक ओवर स्पीड के 2191 ऑनलाइन चालान किए जा चुके हैं। इससे विभाग को 43,82,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर प्रति वाहन 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन चालान का मुख्य उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ओवर स्पीडिंग सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। जुर्माने की राशि अधिक रखने का मकसद लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

ओवर स्पीड के कारण अनियंत्रित हो रही गाड़ियां

ओवर स्पीड के कारण पिछले डेढ़ माह में करीब 10 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। ओवर स्पीड के कारण अनियंत्रित होने पर वाहन दूसरे वाहन चालकों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। फतेहाबाद में गांव धांगड़ से लेकर गांव खाराखेड़ी तक सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, वजह ये है कि ये क्षेत्र वन्य जीव आरक्षित है।


-

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर तेज गति से आ रहे वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे है, कैमरों की मदद से तेज गति वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसने में मदद मिली है। फतेहाबाद-भट्टू मार्ग के मिनी बाईपास पर बेरिकेड लगाकर चालान किए जा रहे हैं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करें। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। तकनीक की मदद से यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

- जयसिंह, उपनिरीक्षक यातायात थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed