फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicle driver hit 15 year old girl, injured

Fatehabad News: वाहन चालक ने मारी 15 साल की लड़की को टक्कर, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicle driver hit 15 year old girl, injured
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर वाहन चालक ने 15 साल की लड़की को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लड़की को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इस मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सागर अली निवासी सिरसा रोड ने बताया कि उसकी लड़की फूल बानो की उम्र 15 साल है। शाम को उसकी लड़की फूल बानो सिरसा रोड पर जेसी मिल के बिल्कुल सामने सरदार टाइल फैक्टरी से पीने का पानी लेने के लिए गई थी। अचानक उसे धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी, जो उसने अपने घर से बाहर भागकर देखा तो उसकी लड़की फूल बानो सड़क के किनारे गिरी पड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों की मदद से उसने अपनी बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed