फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   vegetables rate increase, potato rate, kitchen, market, fatehabad

लहसुन और प्याज के बाद अब आलू बिगाड़ रहा किचन का बजट

Sat, 21 Dec 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
vegetables rate increase, potato rate, kitchen, market, fatehabad
फतेहाबाद में रेहड़ी पर सब्जी बेचता रेहड़ी चालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्याज और लहसुन के दाम में बढ़ोतरी से पहले ही गृहिणियां परेशान थी, अब आलू के दाम में भी बढ़ोतरी होने से उनके किचन का बजट बिगड़ गया है। बड़ी बात है कि अगर धुंध और कोहरा यूं ही जारी रहा तो आने वाले समय में पत्तेदार सब्जियों के भाव बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से लहसुन के भाव 200 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किलो चल रहा है। हालांकि लहसुन अब रोजमर्रा की सब्जियों से बाहर हो गया है। उसके बाद नंबर आता है प्याज का, प्याज के भाव इन दिनों 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब चल रहे हैं। शनिवार को आलू के भाव भी 35 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। सब्जी रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुभाष शर्मा का कहना है कि जैसे ही सब्जियों के भाव बढ़ते हैं वैसे ही सब्जी के प्रचून व छोटे विक्रेताओं की कमाई कम हो जाती है, जबकि सब्जी मंडी में बैठे होलसेलर इन बड़े भावों का फायदा उठाते हैं। मॉडल टाऊन निवासी ममता का कहना है वह एक दिन छोड़कर सब्जी की खरीददारी करती है। पहले उसकी सब्जी 150 रुपये में आती थी, अब वह 250 तक पहुंच गई है, जिसमें लहसून शामिल नहीं है। जगजीवनपुरा की दयावंती का कहना है कि उसके घर में आधा किलो प्याज की प्रतिदिन खपत होती है। अब उसकी रसोई में सब्जी का बजट पहले से दोगुना हो गया है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कुलदीप श्योराण ने बताया कि लहसुन व प्याज के भाव दिल्ली से चलकर यहां पहुंचते हैं, जो भाव दिल्ली में होगा उसे के हिसाब से यहां बिक्री होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट आ रही है। यदि कोहरा व धुंध जारी रहे तो पालक, मेथी, सरसों का साग व अन्य पत्तेदार सब्जियां सड़ जाएंगी, जिस कारण उनके भाव भी बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

सब्जियों के भाव
गाजर - 30
मटर - 35
आलू - 35
टमाटर - 20
लहसून -220
प्याज -130
हरि मिर्च - 60
नोट: यह दरें प्रति किलो के हिसाब से रिटेल विक्रेता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed