फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   vegetable vendor in Fatehabad made a 40-second video and sent it to his friends; committed suicide

Fatehabad: सब्जी विक्रेता ने 40 सेकंड की वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजी; फिर किया सुसाइड, इन लोगों पर लगाया आरोप

Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

कर्ण ने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और उसके मरने का कारण कुलवंत जांगड़ा, सिमर, अर्श, छाबड़ा लीलू राम आदि हैं। उसने बताया कि वह पेमेंट वापस भी कर चुका है, इसके बावजूद उसे धमकी दी गई और उनसे परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
vegetable vendor in Fatehabad made a 40-second video and sent it to his friends; committed suicide
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भाटिया कॉलोनी में बुधवार देर रात को एक सब्जी विक्रेता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने 40 सेकंड का एक वीडियो बनाकर अपने चार साथियों के पास भेजी और अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए पांच लोगों पर तंग करने के आरोप लगाए। तबीयत बिगडऩे पर युवक को रात को परिजन उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल में वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के ब्यान लेकर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक भाटिया कॉलोनी निवासी कर्ण शहर की हंस मार्केट में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ लोगों से रुपये फाइनेंस पर लिए हुए थे। इसी को लेकर वह परेशान था। उसने बीती रात घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले आए। बाद में परिजनों को पता चला कि उसने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन




वीडियो में ये बोला युवक
40 सेकंड की वीडियो में कर्ण ने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और उसके मरने का कारण कुलवंत जांगड़ा, सिमर, अर्श, छाबड़ा  लीलू राम आदि हैं। उसने बताया कि वह पेमेंट वापस भी कर चुका है, इसके बावजूद उसे धमकी दी गई और उनसे परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि मामले में परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed