{"_id":"68d43170ce8ca6221a035a0e","slug":"various-activities-highlighted-the-importance-of-the-nss-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-140924-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विभिन्न गतिविधियों से एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विभिन्न गतिविधियों से एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला
Thu, 25 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत : महाविद्यालय
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से लक्ष्य गीत ''''उठे समाज के लिए'''' से की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सांगवान ने किया व मंच संचालन एनएसएस इंचार्ज प्रो सुरेन्द्र सभरवाल ने किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, हरियाणवी नृत्य,भाषण व कविताओं के माध्यम से एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस इंचार्ज प्रो सुरेन्द्र सभरवाल ने बताया कि एनएसएस एक ऐसा मंच है जहां पर विद्यार्थियों को समाज के साथ चलना सिखाया जाता है। एनएसएस की औपचारिक शुरुआत 24 सितंबर 1969 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष पर हुई थी। इसलिए, हर साल 24 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ एनएसएस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस से सीख मिलती है हमें निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए, समाज के प्रति विचारशील रहना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने के लिए जागरूक करते हुए प्राचार्या डॉ. सुमित्रा सांगवान ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के साथ जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।