फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vansh and Rupali are the fastest runners in 100 meters

Fatehabad News: 100 मीटर में वंश व रूपाली सबसे तेज धावक

Tue, 12 Aug 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vansh and Rupali are the fastest runners in 100 meters
भूना में प्राइमरी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंद्रावल कबड्डी एकता क्लब की टीम को सम्मानि
भूना। शहीद मनीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर के में मंगलवार को प्राइमरी खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-11 आयु वर्ग मुकाबले संपन्न हो गए।। प्रतियोगिता का शुभारंभ बैजलपुर के सरपंच हेमंत सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रिंसिपल शिवेंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डीपीई रामेश्वर दास ने संभाला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

प्राइमरी खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की 100 मीटर दौड़ में वंश सिवाच प्रथम व नितेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में एक गुरप्रीत सिंह प्रथम व हिमांशु द्वितीय रहे। 400 मीटर में रजत प्रथम व हरमन द्वितीय रहा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में नक्ष प्रथम और वंश द्वितीय रहा। गोला फेंक में दृष्य जांगड़ा प्रथम व अरमान द्वितीय रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रूपाली प्रथम व ईशानी द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रूपाली प्रथम व दीक्षिका द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में पूर्वी वर्मा व दीक्षिका द्वितीय रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में रूपाली प्रथम व सोनिया द्वितीय रही। लड़कियों की अंडर 11 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सनियाना स्कूल प्रथम रहा। कबड्डी व टग ऑफ वार में सांचला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर 11 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चंद्रावल एकता क्लब की टीम प्रथम व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल नहला द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम तथा टग ऑफ वार प्रतियोगिता में चंद्रावल की टीम विजयी रही। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में ढाणी सांचला की टीम प्रथम रही। लड़कों की की कुश्ती प्रतियोगिता के 20 किलो भारवर्ग में आयुष सनियाना प्रथम, 22 किलो भारवर्ग में शुभम ढाणी गोपाल प्रथम, 24 किलो भारवर्ग में कार्तिक ढाणी गोपाल प्रथम रहे।

इसी तरह 26 किलो भारवर्ग में रोबिन भूना प्रथम, 28 किलो भारवर्ग में सुमाबंत सनियाना प्रथम, 30 किलो भारवर्ग में यश सनियाना प्रथम, 32 किलो भारवर्ग में दक्ष सनियाना प्रथम, 34 किलो भारवर्ग में लवप्रीत विश्वास स्कूल भूना और 34 किलो भारवर्ग से ऊपर लवप्रीत सनियाना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed