फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Van Mahotsav conveyed the message of preserving the legacy of greenery

Fatehabad News: हरियाली की विरासत सहेजने का संदेश दे गया वन महोत्सव

Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav conveyed the message of preserving the legacy of greenery
राजकीय उच्च विद्यालय, भोडिया खेड़ा में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण करते हुए
फतेहाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय, भोडिया खेड़ा में 77वां जिलास्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पौधरोपण के साथ की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसी अवसर पर करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय 77वें वन महोत्सव से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश लाइव प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नलवा के विधायक रणधीर पनिहार रहे जबकि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अध्यक्षता की। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। स्वच्छता अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम जैसे जनआंदोलन समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने खेजड़ली के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का इतिहास पूरे देश के लिए प्रेरणा है। पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और इसे जनआंदोलन का स्वरूप मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

वन मंडल अधिकारी राजेश लीलड़ ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है बल्कि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है ताकि भविष्य सुरक्षित और पर्यावरण संतुलित रह सके। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, डीडीपीओ अनूप सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

राजकीय उच्च विद्यालय, भोडिया खेड़ा में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण करते हुए

राजकीय उच्च विद्यालय, भोडिया खेड़ा में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed