{"_id":"6a7618d59b26b9eefa0d8072","slug":"van-mahotsav-and-tree-plantation-drive-launched-in-bangaon-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158815-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बनगांव में वन महोत्सव एवं पौधरोपण अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बनगांव में वन महोत्सव एवं पौधरोपण अभियान की शुरुआत
Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव बनगांव में मियावाकी योजना के तहत पौधरोपण करते वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत वन विभाग
फतेहाबाद। जिला प्रशासन एवं वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनगांव में वन महोत्सव एवं पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन राजपाल बैनीवाल व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। चेयरमैन जांगड़ा ने कहा कि वास्तविक विकास तभी संभव है जब पर्यावरण सुरक्षित और संतुलित रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती और नदियों को मां का दर्जा दिया गया है तथा इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ किया है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम तीन पौधे अपनी मां, बेटी और बहन के नाम लगा उनकी देखभाल भी करेगा। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीईओ संगीता बिश्नोई, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -
10 हजार पौधे और लगाने का लक्ष्य
वन विभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एक हजार पौधरोपण किया गया। इस अभियान में वन विभाग के साथ स्कूल, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने भी पौधरोपण किया गया। जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इससे पहले 30 जुलाई को मियावाकी योजना के तहत गांव में दूसरी बार एक ही दिन में 10 हजार पौधों का रोपण किया गया था। आगामी चरण में 10 हजार और पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
-- -- --
दो वर्ष पूर्व में लगे पौधरोपण से पशुओं को मिल रहा है आसरा
दो वर्ष पहले भी गांव में 20 हजार पौधे रोपे गए थे जो अब घने जंगल का रूप ले चुके हैं। इन विकसित हरित क्षेत्रों में नीलगाय सहित विभिन्न पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिलने लगा है जिससे वन्यजीवों और पक्षियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वन विभाग के अनुसार अभी तक अकेले गांव बनगांव में 30 हजार से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है और 10 हजार और किया जाना है।