फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vairagyan method Jain initiation ceremony today

Fatehabad News: वैरागन विधि जैन की केसर और मेहंदी रस्म, दीक्षा समारोह आज

Wed, 21 Aug 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vairagyan method Jain initiation ceremony today
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल भवन में वैरागन 14 वर्षीय विधि जैन की केसर और मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी युवा प्रेरिका डाॅ. शिवप्रज्ञा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डाॅ. शिव प्रज्ञा ने बताया कि रस्म का मुख्य उद्देश्य उनकी अनुशासन भक्ति, साधना, ध्यान को और अधिक मजबूत बनाना होता है। इस रस्म के माध्यम से साध्वी अपने धार्मिक साधना और निष्ठा में समर्पित हो जाती हैं। इससे उन्हें ध्यान और धार्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

डाॅ. शिव प्रज्ञा ने बताया कि यह रस्म उनके आत्मानुशासन, साधना और ध्यान की महत्वपूर्णता को अधिक उजागर करती है। समाजसेवी सुरेश सिंगला ने बताया कि बुधवार को नई अनाज के शेड के नीचे जैन भागवती दीक्षा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सुबह सात बजे जैन स्थानक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद करीब 11 बजे दीक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तप साबुन की तरह आत्मा को निर्मल बना देता है : समन्वय प्रभा

संवाद न्यूज एजेंसी



टोहाना। तेरापंथ भवन में युग प्रधान आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी समन्वय प्रभा के पावन सानिध्य में बहन गीता जैन के अठाई के तप का तप अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान साध्वीश्री ने कहा कि तप मोक्ष प्राप्ति का सशक्त माध्यम है। तप साबुन की तरह आत्मा को निर्मल बना देता है। शरीर को भी निरामय बना देता है जिस प्रकार सोना तप कर कुंदन बनता है। इसी प्रकार तप से आत्मा भी पवित्र और पावन हो जाती है। साध्वी चारुलता ने तप के महत्व पर सुमधुर गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।




तप का गुणगान करते हुए सुशील जैन उकलाना, सुशील जैन फर्नीचर वाले, कंचन जैन, तेरापंथ प्रांतीय मंत्री अमित जैन, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रजनी जैन, अंजू जैन ने तप का अनुमोदन किया। बहन गीता जैन को तप के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा ट्रस्ट के सह मंत्री गौरव जैन ने कार्यक्रम का कुशल संयोजन किया। तपस्वी बहन को गुरु चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed