फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vagi Florida will start at 8am today in the hospital, Katwa Fike Doctor from 7pm

Fatehabad News: अस्पताल में आज से 8 बजे शुरू होगी ओपीडी, साढ़े 7 बजे से कटवा सकेंगे पर्ची

Tue, 15 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vagi Florida will start at 8am today in the hospital, Katwa Fike Doctor from 7pm
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक में सीढियों पर बैठकर इंतजार करते हुए मरी
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार से ओपीडी (बाह्यरोगी विभाग) का समय बदल रहा है। अब ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी और मरीज साढ़े 7 बजे से पर्ची कटवा सकेंगे। यह बदलाव गर्मियों का मौसम शुरू होने के चलते किया गया है।
विज्ञापन


इस बदलाव से देरी से आने वाले मरीजों को सैंपल के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। ओपीडी मरीजों के सैंपल अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ही लिए जाएंगे। वजह यह है कि अस्पताल में दो बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। ऐसे में मरीज की सैंपल रिपोर्ट आने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन


-

दो दिन बाद खुली ओपीडी तो लगी भीड़, गर्मी में लाइन में लगे मरीज

नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ लग गई। एनसीडी क्लीनिक के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। गर्मी व धूप में मरीज लाइन में लगे रहे। महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर भी धक्का-मुक्की के हालात रहे। यहां पर मरीजों को बैठने की जगह नहीं मिली तो सीढि़यों पर बैठकर ही मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नागरिक अस्पताल में चल रही ओपीडी

दंत रोग विशेषज्ञ

ईएनटी

नेत्र रोग विशेषज्ञ

महिला रोग विशेषज्ञ

बाल रोग विशेषज्ञ

चर्म रोग विशेषज्ञ

मनोचिकित्सक

हड्डी रोग विशेषज्ञ

-

नागरिक अस्पताल का ओपीडी समय बुधवार से बदल गया है। अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी और दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।

- डॉ. बुधराम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed