फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   vaccinetion will be done in 78 places in the district today

जिले में आज 78 जगहों पर होगा टीकाकरण

Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
vaccinetion will be done in 78 places in the district today
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जिले भर में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटा हुआ था। तमाम नागरिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले भर में टीकाकरण के लिए कुल 78 जगह निर्धारित की गई हैं, जहां पर विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। अधिकारी उन टीमों के लगातार संपर्क में रहेंगे और मौके पर जाकर निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत तीसरा चरण चल रहा है। इस मेगा कैंप में 60 उम्र से अधिक के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा 45 से 60 उम्र के उन लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिनको हृदय रोग, कैंसर, थैलिसीमिया, लीवर से संबधित रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, गुर्दे का रोग व एचआईवी जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। यह अभियान प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल 78 जगहें की निर्धारित
जिले में टीकाकरण के लिए 78 स्थान निर्धारित किए गए हैं। फतेहाबाद, टोहाना व रतिया के नागरिक अस्पतालों के अलावा भिरडाना, भूथन कलां, नागपुर, हासंगा, अहरवां, महमड़ा, भूना, पिरथला, नहला, झलनियां, एमपी रोही, भट्टूकलां, बनगांव समेत कुल 19 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके अधीन अलग-अलग गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं, जिन्हें सेशन साइट बनाया गया है। ज्यादा आबादी वाले तमाम गांव उनमें कवर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 हजार को वैक्सीन देने का लक्ष्य
जिले में पांच हजार बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त अधेड़ उम्र के लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का अनुमान है कि जिले में ऐसे लोगों की संख्या 1 लाख 10 हजार के करीब है। इन सभी को अभियान चलाकर वेक्सीन दी जाएगी।

कोट
कोरोना वैक्सीन के लिए मेगा कैंप का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए जिले भर में 78 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जहां बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 60 साल के लोगों वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-सुनीता सोखी, डिप्टी सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed