फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccine stock ran out in mega camp, target remained incomplete

मेगा कैंप में वैक्सीन का स्टॉक हुआ खत्म, लक्ष्य रह गया अधूरा

Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccine stock ran out in mega camp, target remained incomplete
जिले में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण दिवस मनाया गया। 165 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टीकाकरण कैंप लगाए गए। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था लेकिन मेगा कैंप वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से लक्ष्य अधूरा रह गया। जिले में 15704 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने से कई सेंटरों से लोगों को वापस लौटना पड़ा। भट्टू के राजकीय कॉलेज में चार घंटे में 350 लोगों को टीका लगाया गया। यहां पर स्टॉक खत्म होने से कई पात्रों को बिना लगवाए वापस लौटना पड़ा। वैक्सीन का स्टॉक सेंटरों पर खत्म होने से बुधवार को टीकाकरण अभियान रुक सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की डिमांड भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को रूटीन टीकाकरण अभियान है, इसके चलते कोरोना टीकाकरण अभियान अब वीरवार को शुरू होगा।
विज्ञापन

जानिए कहां कितना हुआ टीकाकरण
पात्र कोविशिल्ड कोवैक्सीन
स्वास्थ्यकर्मी 4 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1 0
60 साल से ऊपर 1402 53
45 से 59 साल 3893 425
18 से 44 साल 9011 915
दो लाख लोगों को लग चुकी है पहली डोज
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दो लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है। जिले में पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 207663 तक पहुंच गया है। 35070 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 90334 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना टीकाकरण के मेगा कैंप में जिले भर में एक दिन में रिकॉर्ड 15704 लोगों को टीका लगाया गया है। वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है इसलिए डिमांड भेज दी गई है। उम्मीद है बुधवार तक वैक्सीन का स्टॉक आ जाएगा। बुधवार को वैसे भी रूटीन टीकाकरण अभियान है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed