फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccine not received from state government, 18 plus vaccination depends on borrowing

राज्य सरकार से नहीं मिली वैक्सीन, 18 प्लस का टीकाकरण उधारी पर टिका

Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vaccine not received from state government, 18 plus vaccination depends on borrowing
जिला वैक्सीन स्टोर। - फोटो : Fatehabad
जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के कोरोना टीकाकरण पर संकट छाया हुआ है। राज्य सरकार से 18 प्लस के लिए इतनी वैक्सीन नहीं पहुंच रही है जितनी जरूरत है। हालात ये हो गए हैं कि 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए उधारी लेने की जरूरत पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 45 प्लस के लिए आई वैक्सीन में से पांच हजार डोज उधार लिया है।
विज्ञापन

उधारी के सहारे 18 प्लस का टीकाकरण चल रहा है। हालात ये हैं कि 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए डीवीएस में स्टॉक नहीं है। उधार पर ली गई पांच हजार डोज भी खत्म होने की कगार पर है। अधिकारियों की माने तो दोबारा उधार मिल पाना भी मुश्किल है। यहां बता दें कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन राज्य सरकार जारी कर रही है जबकि 45 प्लस के लिए केंद्र सरकार जारी करती है।
विज्ञापन

45 प्लस के लिए 10 हजार डोज पहुंची
केंद्र सरकार ने 45 प्लस के लिए 10 हजार डोज जारी की है। करनाल से शुक्रवार को 10 हजार कोरोना वैक्सीन डोज पहुंची है। करीब 25 हजार डोज 45 प्लस के लिए उपलब्ध है। लेकिन ये डोज 18 से 44 आयु वर्ग को नहीं लगाई जा सकती है। इसके चलते 18 प्लस का टीकाकरण प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है टीकाकरण की स्थिति
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 8319
फ्रंटलाइन वर्कर्स 3437
60 साल से ऊपर 62038
45 से 59 साल 51828
18 से 44 साल 34686
कोट
18 से 44 आयु वर्ग के लिए फिलहाल वैक्सीन नहीं है। फिलहाल मुख्यालय से वैक्सीन के लिए डिमांड की गई है।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed