फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination of 45 age group will be done from today, will be able to take the first dose

आज से फिर होगा 45 आयु वर्ग का टीकाकरण, ले सकेंगे पहली डोज

Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 45 age group will be done from today, will be able to take the first dose
कोरोना टीकाकरण 45 से ऊपर आयु वर्ग का आज से शुरू होने जा रहा है। शनिवार से 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। वैक्सीन की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इनका टीकाकरण बंद कर दिया था और पहली डोज नहीं लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि जिले में करीब 10 हजार डोज का स्टॉक है इसलिए 45 से ऊपर आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है और 18 से 44 आयु वर्ग का भी जारी रहेगा। अहम बात यह है कि दूसरी डोज में तीन माह का अंतराल करने के बाद टीकाकरण में कुछ राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के लिए पंजीकरण जरूरी कर रखा है। टीका लगवाने से पहले सेशन पर बुकिंग करवानी पड़ती थी। बुकिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग रात को सेशन खोलता है। हालात ये हैं कि जिले से बाहर के लोग बुकिंग करवाकर यहां टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोग टीका लगवाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सेशन बढ़ाने की तैयारी में विभाग
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने सेशन बढ़ाने के निर्देश दिए है। फिलहाल रोजाना 15 से 20 सेशन पर टीकाकरण हो रहा है। अब इसे विभाग ने बढ़ाने के लिए कहा है। यानी की सार्वजनिक स्थानों पर सेशन लगाए जाएंगे ताकि आसपास के लोग आसानी से टीका लगवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 5
45 से 59 साल 216
18 से 44 साल 1178
जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4734 3577
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2340 1076
60 साल से ऊपर 48232 12511
45 से 59 साल 37896 6920
18 से 44 साल 19654 0
कोट
कोरोना वैक्सीन का जिले में स्टॉक है इसलिए 45 से ऊपर आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। बिना पंजीकरण ये लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा सकते हैं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed