फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination of 2087 characters done at 31 centers in the district

जिले में 31 केंद्रों पर 2087 पात्रों का हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 2087 characters done at 31 centers in the district
वैक्सीन लगवाते हुए युवक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। शनिवार को जिले में 31 जगहों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 2087 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 947 ऐसे पात्र लोग आए हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवाई है। इसके अलावा 1140 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के लिए काफी प्रयास करने पड़े थे। कई तरह की अफवाहें चल रही थी। इसलिए लोग डर रहे थे। अब टीका लगवाने के लिए खुद लोग आगे आ रहे हैं। मगर लोगों के सामने दिक्कत समय की रहती है। इसलिए विभाग आमजन की सुविधा अनुसार शाम को शिविर लगा रहा है। ऐसी जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

अब तक की स्थिति
वर्ष 2011 में जिले की आबादी 9 लाख 41 हजार थी। अब करीब 11 लाख है। इनमें से 18 साल से नीचे की उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। बाकी बचे लोगों में से 5 लाख 47 हजार लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है। उनमें से 1 लाख 81 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी पूरी तरह नियंत्रित
जिले में कोरोना महामारी पूरी तरह नियंत्रण में है। जांच के लिए रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। राहत की बात है कि सभी लोग स्वस्थ मिल रहे हैं। शनिवार को 393 सैंपल लिए गए। सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। अब तक जिले में 3 लाख 15 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17832 संक्रमित मिल चुके। इस समय एक भी केस सक्रिय नहीं है।

कोट
जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। इस समय जिले में एक भी केस सक्रिय नहीं है। रोजाना कई शिविर लगाए जा रहे हैं। गांवों में जाकर भी टीकाकरण किया जा रहा है।
-डॉ. सुनीता सोखी, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed