फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination: Mega Drive to run at 70 locations tomorrow

टीकाकरण : कल 70 स्थानों पर चलेगा मेगा ड्राइव

Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: Mega Drive to run at 70 locations tomorrow
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में टीका लगवाती महिला। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार को मेगा ड्राइव का आयोजन करने जा रहा है। जिले के 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग क्षेत्र में 70 जगह पर कोरोना का टीकाकरण होगा। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मेगा ड्राइव के लिए 28 नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। जो कि अपने सेशन क्षेत्र का सुपरविजन करेंगे। टीकाकरण का स्वास्थ्य विभाग ने 10 हजार का लक्ष्य लिया है। शनिवार को जिले में 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 723 लोगों को वैक्सीन की पहली और 78 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

मेगा ड्राइव के लिए 28 नोडल अधिकारी किए नियुक्त
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को होने वाले मेगा ड्राइव के लिए 28 नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। नागरिक अस्पताल से मेजर डॉ. शरद तुली, अर्बन पीएचसी फतेहाबाद से डॉ. मनीनाक्षी कुमारी, पॉलीक्लीनिक से डॉ. एकता, टोहाना नागरिक अस्पताल से डॉ. कुनाल, अर्बन पीएचसी टोहाना से डॉ. कुलदीप, अर्बन पीएचसी रतिया से डॉ. अनुज, सीएचसी रतिया से डॉ. भरत, पीएचसी भिरड़ाना से डॉ. घनश्याम, पीएचसी भूथन से डॉ. नरेंद्र, सीएचसी भट्टूकलां से डॉ. रोहित, सीएचसी जाखल से डॉ. राजेश, सीएचसी भूना से डॉ. विकास, पीएचसी अहरवां से डॉ. शिल्पा गर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये नोडल अधिकारी अपने एरिया में लगने वाले सेशन का सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को इन लोगों ने लगवाया टीका
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 62 66
फ्रंटलाइन वर्कर्स 8 12
मरीज 71 0
बुजुर्ग 582 0
कोट
कोरोना टीकाकरण का सोमवार को मेगा ड्राइव होगा। जिले के 70 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed