फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination campaign started to protect children and pregnant women from serious diseases

Fatehabad News: बच्चों और गर्भवतियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign started to protect children and pregnant women from serious diseases
फतेहाबाद में बच्चे का टीकाकरण करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए वंचित बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार से एक सप्ताह के लिए विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान बच्चों के साथ-साथ गर्भवती का भी टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ये अभियान चलाया और इस दौरान वंचित बच्चों और गर्भवती को बुलाकर केंद्र में टीकाकरण किया गया। विभाग द्वारा जिले में अप्रैल 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक एक साल तक के 14010 बच्चों और एक साल से दो साल तक के 13789 बच्चों का टीकाकरण किया है। विभाग द्वारा 0 से 16 साल तक के बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये किया जाता है बच्चे का टीकाकरण
जन्म के समय : बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी।
छह सप्ताह पर : ओपीवी पहली, पेंटावेलेंट पहली, आइपीवी पहली, रोटा पहली और पीसीवी पहली डोज।
10 सप्ताह पर : ओपीवी दूसरी, पेंटावेलेंट और रोटा की दूसरी डोज।
14 सप्ताह पर : ओपीवी तीसरी, पेंटावेलेंट तीसरी, आईपीवी, रोटा तीसरी और पीसीवी दूसरी डोज।
9 से 12 माह : एमआर पहली डोज, पीसीवी बूस्टर, जेई।
16 से 24 माह : एमआर दूसरी डोज, डीपीटी बी, ओपीवी बी, जेई।
5 से 6 साल : डीपीटी बूस्टर डोज।
10 और 16 साल : टीडी।
कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है। जो बच्चे और गर्भवती टीकाकरण से वंचित रह गए है उन्हें इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। विभाग द्वारा सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य लिया गया है। लोगों से भी अपील है कि बच्चे का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed