{"_id":"67548ef802cc9b36b0097e80","slug":"urea-fertilizer-reached-cooperative-fertilizer-centers-relief-to-farmers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-126075-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सहकारी खाद केंद्रों पर पहुंची यूरिया खाद, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सहकारी खाद केंद्रों पर पहुंची यूरिया खाद, किसानों को राहत
Sat, 07 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शनिवार को जिले के सहकारी खाद केंद्रों पर करीब 3000 बैग खाद पहुंचने से किसानों को कुछ राहत मिली है। शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के खाद ब्रिकी केंद्र और फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में स्थित सहकारी केंद्र पर 200 से अधिक किसानों में खाद का वितरण किया गया है।
प्रत्येक किसान को 15 बैग यूरिया खाद दी गई है। इन दिनों जिले में गेहूं की बिजाई का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में जिन किसानों ने गेहूं की बुवाई करीब एक माह पहले की उन किसानों की गेहूं की फसल में अब किसानों ने सिंचाई करनी शुरू कर दी है। गेहूं की फसल में सिंचाई के तुरंत बाद या फिर सिंचाई के साथ ही यूरिया खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में अब किसानों को पिछले दिनों से खाद की आवश्यकता होने लगी है। लेकिन जिले में इसके बाद डीएपी और यूरिया खाद का निर्यात समय पर नहीं हो सका है। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मुझे 30 बैग यूरिया खाद की जरूरत है। जिसमें से मुझे शनिवार को 15 बैग खाद मिली है। ऐसे में मुझे अभी 15 बैगो की और आवश्यकता है। शनिवार को मुझे 15 बैग खाद मिलने से अब एक माह तक खाद पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
-मंगत राम, किसान दरियापूर।
मुझे दो बार लाइन में लगने के बाद 15 बैग यूरिया खाद मिली है। जिससे एक बार मेरी फसल में खाद की पूर्ति हाे जाएगी। खाद केंद्रों पर खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली है।
-दिलावर, किसान, हिजरावां।
मैं सुबह से खाद के मिलने का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन खाद केंद्र पर खाद के वितरण के लिए सुबह टोकन नंबर लगाए गए हैं। जिससे शनिवार को 160 लग चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मुझे खाद मिल सकती है।
-दीपक, किसान, फतेहाबाद।