{"_id":"6af89ee339b1f59ba2016835","slug":"a-day-before-the-wedding-the-administration-stopped-the-marriage-of-a-minor-girl-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164625-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादी से एक दिन पहले प्रशासन ने रुकवाया नाबालिग लड़की का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादी से एक दिन पहले प्रशासन ने रुकवाया नाबालिग लड़की का विवाह
Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भूना(फतेहाबाद)। शहर के वार्ड नंबर 2 में एक परिवार गुपचुप तरीके से नाबालिग लड़की की शादी करवाने की तैयारी कर रहा था। परिवार ने 15 नवंबर को विवाह की तारीख तय की हुई थी। इसकी भनक महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को लग गई।
सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शादी से एक दिन पहले शनिवार को मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। अधिकारी की इस कार्रवाई से नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, परिवार विवाह की तैयारियां कर रहा था। रेखा अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई की और परिवार को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विवाह नहीं करने के निर्देश दिए। उनकी सतर्कता के चलते समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप हो सका।
बाल विवाह कानूनी अपराध
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़की की विवाह के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से कम उम्र में विवाह करना, करवाना या इसमें सहयोग देना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन ने लोगों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सहयोग करने की अपील की है।