फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uprooted from the road and left in the middle, drivers worried

Fatehabad News: सड़क को उखाड़कर बीच में छोड़ा, वाहन चालक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Uprooted from the road and left in the middle, drivers worried
जाखल। खंड के गांव शक्करपुरा में जन स्वास्थ्य विभाग ने पीने के पानी की पाइप लाइन डालने के लिए फिरनी की मुख्य सड़क को उखाड़ा था। लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव के सुखविंदर सिंह, जसबीर सिंह, हरविंदर सिंह, जीत सिंह, महाबीर शर्मा आदि ने बताया कि गांव की इस मुख्य फिरनी की सड़क को उखाड़कर पाइप लाइन तो एक महीने पहले ही डाल दी गई है। लेकिन सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। बारिश होने से आए दिन यहां पर स्कूल वैन व अन्य वाहन फंस जाते हैं। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। कई बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को की जा चुकी हैं, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोट
गांव में पाइप लाइन डालने का काम करवाया गया था। जल्द ही यहां पर तोड़ी गई सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
-हरिसिंह, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed