फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over cutting illegal water connections in Bahbalpur, 18 cut in Bhirdana

Fatehabad News: बहबलपुर में अवैध पानी कनेक्शन काटने पर हंगामा, भिरड़ाना में 18 काटे

Wed, 27 May 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 27 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar over cutting illegal water connections in Bahbalpur, 18 cut in Bhirdana
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को विभाग की टीम ने गांव भिरड़ाना में 18 अवैध कनेक्शन काटे जबकि बहबलपुर में कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा किया।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने भिरड़ाना में जांच के दौरान पाया कि मुख्य पेयजल पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेकर सब्जियों की सिंचाई की जा रही थी। कार्यकारी अभियंता बलविंद्र नैन ने बताया कि गांव में पेयजल संकट की शिकायत सांसद कुमारी सैलजा के समक्ष उठाई गई थी। जांच में अवैध और असुरक्षित कनेक्शनों के कारण कई घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित मिली।
विज्ञापन

शाम को विभागीय टीम बहबलपुर में अवैध कनेक्शन काटने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और टीम को कार्रवाई नहीं करने दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में उपमंडल अभियंता रतिया की ओर से हांसपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। शिकायत में 10 ग्रामीणों पर कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी से चल रहे वाहन सर्विस स्टेशन तुरंत बंद किए जाएं। विभाग ऐसे अवैध कनेक्शनों का सर्वे कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed