फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar in the police station due to non-arrest of accused of assault on couple, fatehabad

दंपती पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने में किया हंगामा, घेराव का प्रयास

Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station due to non-arrest of accused of assault on couple, fatehabad
भूना। गांव जांडलीकलां में दंपती पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को भूना थाने में जमकर हंगामा किया और थाने का घेराव करने का भी प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भूना थाने में आकर पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप भी जड़े। बाद में कार्यवाहक एसएचओ भूप सिंह ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर तीन फरवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 4 फरवरी को पुलिस स्टेशन के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है विवाद
गांव जांडली कलां में वाल्मीकि समुदाय के दो गुटों के बीच 24 जनवरी की रात को महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक दंपती पर दर्जनों लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। जिसमें एक व्यक्ति चोटों के कारण कोमा में चला गया है। पुलिस ने 27 जनवरी को महिला के बयान पर 13 नामित और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मगर मामले में अभी तक मात्र दो ही हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। जांडली कलां में दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, हमलावरों से मिली हुई है पुलिस
घायल व्यक्ति के पक्ष में आए जांडलीकलां के सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमलावरों से मिलीभगत के भी आरोप लगाए। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें बार-बार घर आकर धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी पक्ष से साठगांठ कर चुकी है। इसलिए सूचना देने के बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गिरफ्तार किए जा चुके हैं, अन्य को भी जल्द काबू करेंगे : एसआई
सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल ओपीनियन आने के बाद हत्या प्रयास की धारा लग सकती है। आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप झूठे और निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed