{"_id":"66a940d58cb23ba9c30bd834","slug":"uproar-at-csc-center-shopkeeper-accused-of-slapping-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-120216-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएससी सेंटर पर हंगामा, दुकानदार पर थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएससी सेंटर पर हंगामा, दुकानदार पर थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय के नीचे दुकान पर हंगामा करते हुए दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय के नीचे बने एक सीएससी सेंटर पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। स्वामी नगर निवासी महिला ने दुकानदार पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन के साथ दुकानदार को 2400 रुपये देने के बाद भी काम नहीं हुआ। हंगामा होता देख लालबत्ती चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करवाया। दुकानदार ने मौके पर राशि लौटा दी। दुकानदार ने कहा कि महिला ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया था और उसने कोई थप्पड़ नहीं मारा है।
स्वामी नगर निवासी महिला संतोष ने बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने घर पर बिजली मीटर लगवाने के लिए नगर परिषद के नीचे स्थित दुकानदार को 2400 रुपये दिए थे। दुकानदार ने राशि नहीं भरी, इसके चलते जेई ने मीटर लगाने से मना कर दिया। बार-बार वह दुकान के चक्कर काट रहे थे। मंगलवार को जब दुकान पर आए तो दुकानदार से रुपये वापस मांगे या फिर मीटर लगवाने के लिए कहा, लेकिन उसने थप्पड़ मार दिया।
कोट
बिजली मीटर को लेकर आवेदन करने के लिए आए थे। परिवार पहचान पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर रिचार्ज न होने से ओटीपी नहीं जा रहा था, इस वजह से देरी हुई। महिला के पति का फोन आया और जब वह उसके साथ बात करवाने लगा, तो महिला मोबाइल लेकर भागने लगी। मैंने कोई मारपीट नहीं की है। आरोप गलत है। पेमेंट लौटा दी गई है।
विज्ञापन
- अंकित कुमार, दुकानदार