फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   unveiling of chock and statue, mla, fatehabad

बाबा भागीरथ महाराज चौक और प्रतिमा का किया अनावरण

Sun, 15 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
unveiling of chock and statue, mla, fatehabad
बाबा भागीरथ महाराज चौक व प्रतिमा का अनावरण करते फतेहाबाद के विधायक दुड़ा राम तथा रतिया के विधायक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद के विधायक दुड़ा राम और रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने रविवार को भूना रोड से खैमाखाती रोड पर स्थित बाबा भागीरथ महाराज चौक व प्रतिमा का अनावरण किया। इस चौक के निर्माण पर लगभग चार लाख रुपये की लागत आई है। इस मौके पर फतेहाबाद के विधायक दुड़ा राम ने महर्षि भागीरथ को मानव मात्र का कल्याण करने वाला महापुरुष बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि भागीरथ ने इतनी सिद्धि प्राप्त की कि मां गंगा को भी धरा पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि मां गंगा नहीं होती तो देश की बहुत बड़ी जनसंख्या का जीवन दूभर होता, क्योंकि मां गंगा भारत के बहुत बड़े भूभाग के जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि आज के दिन का एक और महत्व है कि दोनों विधायक मिलकर समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि ओड समाज मेहनती व पराक्रमी है, जिसने तालाब, नहरें, जोहड़ व अन्य जलस्त्रोतों के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रतिया के विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने कहा कि महर्षि भागीरथ ने अपने पूर्वजों को गति देने और इस धरती पर गंगा मां के पवित्र जल को लाने के लिए कठिन तप किया था। उनके कड़ी तपस्या का फल आज ओड समाज के लोगों को नहीं बल्कि समस्त समाज के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते बल्कि वे सभी समाज के लोगों के लिए पथप्रदर्शक और मार्गदर्शक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ओड समाज के लोगों ने विधायकों को मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें ओड समाज की धर्मशाला के विस्तारीकरण, बाबा भागीरथ चौक पर प्रवेश द्वार बनाने, अशोक नगर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने, गलियों का निर्माण आदि अन्य मांगे शामिल रही। दोनों विधायकों ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डी-प्लान व अन्य योजनाओं के तहत धर्मशाला के विस्तारीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, विजय गोयल, ओड समाज के प्रधान राज कुमार सूरा, संरक्षण डॉ. रणजीत ओड, जग्गा राम ओड, गोविंद, मनोहर लाल बिका, अश्वनी गुंदली, भादर सिंह नगथला, पार्षद रानी देवी, नेहा मित्तल, गुरचरण, वीरेन्द्र एडवोकेट, नंद किशोर सेठी, पूर्व पार्षद उपास भट्टी, पंछी नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed