{"_id":"690a37e1f9668972b7094bc0","slug":"unseasonal-rains-washed-away-pollution-soaked-paddy-in-markets-and-affected-harvesting-in-fields-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143145-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेमौसमी बारिश ने धोया प्रदूषण, मंडियों में भीगा धान, खेतों में कटाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेमौसमी बारिश ने धोया प्रदूषण, मंडियों में भीगा धान, खेतों में कटाई प्रभावित
विज्ञापन
फतेहाबाद के नई अनाजमंडी में भीगा धान संवाद
फतेहाबाद/भूना। जिले में मंगलवार शाम को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश से खेत से लेकर मंडी तक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दूसरी तरफ बारिश ने दिवाली के बाद से 300 पार पहुंचे प्रदूषण को धो दिया। 3 नवंबर को एक्यूआई 313 दर्ज किया गया था। मंगलवार को बारिश होते ही यह एकदम से 27 पर आ गया।
बारिश के चलते भूना अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर करीब 18 हजार से अधिक बोरी धान भीग गया। इसमें किसानों के साथ व्यापारियों का माल भी शामिल था, जो उठान न होने के कारण मंडी यार्ड में पड़ा हुआ था। खरीद में देरी का कारण 1 नवंबर से लागू नई पोर्टल प्रक्रिया बताई जा रही है। किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी कराने में अब कई चरणों से गुजरना पड़ रहा है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली की लोकेशन और सत्यापन सहित अन्य औपचारिकताएं शामिल हैं। इस वजह से जहां पहले एक दिन में धान की खरीद पूरी हो जाती थी, वहीं अब यह प्रक्रिया सप्ताहभर तक खिंच रही है।
उधर, खेतों में भी बारिश ने कहर बरपाया। विशेष रूप से 1121 और मुच्छल किस्म की धान कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन अचानक हुई बारिश से फसलें खेतों में ही भीग गईं। कई जगहों पर पानी भर जाने से कटाई और थ्रेसिंग में देरी होने की आशंका है, जिससे फसल के खराब होने और उत्पादन घटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
भूना के मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि अचानक आई बारिश से कुछ धान पानी में भीग गया है, हालांकि व्यापारियों ने तुरंत ढेरियों पर तिरपाल डालकर नुकसान को कम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी मौसम खराब रहने के आसार को देखते हुए मंडी में कृषि संबंधित नीलामी और प्रवेश पूर्णतः बंद रखा जाएगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फिलहाल अनाज मंडी में लेकर न आएं और मौसम साफ होने के बाद ही फसल की बिक्री करें।
-
मौसम विभाग ने किया था अलर्ट, एक्यूआई 27 पर पहुंचा
मौसम विभाग पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था। जिले में सुबह से ही बादलवाही रही। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। मंगलवार को मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत दी। बारिश और चली ठंडी हवाओं से वायु गुणवत्ता में भारी सुधार दर्ज किया गया। बीते हफ्ते तक जहां जिले का एक्यूआई 335 तक पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को यह घटकर सिर्फ 27 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उधर, अब तक जिले में 20 फायर लोकेशन सामने आ चुकी हैं। पराली जलाने पर प्रशासन की निगाहें और सख्त हो गई हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।