फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unseasonal rains hit farmers, halting harvesting and affecting supplies.

Fatehabad News: किसानों पर बेमौसम बारिश की मार फसलों की कटाई रुकी,आवक प्रभावित

Fri, 03 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains hit farmers, halting harvesting and affecting supplies.
फतेहाबाद में शुक्रवार शाम को हुई बारिश का दृश्य।
फतेहाबाद। जिले में बदलते मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सायं एक बार फिर अचानक हुई बारिश होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। जिससे फसल कटाई का कार्य रुक गया। हालांकि पिछले दिनों जिले में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से अनाज मंडियों में फसल की आवक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाजमंडी में केवल 30 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जो गेहूं मंडी में आई है उसमें नमी ज्यादा होने का हवाला देकर खरीद एजेंसियां भी खरीद नहीं कर रही हैं। फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते-होते बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में ओलावृष्टि व भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है और कई इलाकों में कटाई भी शुरू हो गई है। खेतों में खड़ी पकी फसल अगर ज्यादा देर तक भीगती है तो उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा रहता है। जो फसल कट चुकी है, वह भीग गई है जिससे फसल में नमी आ गई है। किसान सुखदेव, संजय, सुनील पूनिया आदि का कहना है कि वे पहले ही महंगे बीज, खाद और मजदूरी के खर्च से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण फसल खराब होने से उन्हें दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। मजदूरों की कमी और कटाई में आ रही दिक्कतों ने उनकी आर्थिक स्थिति को बदहाल कर दिया है। बारिश के कारण फसल काली पड़ने लगी है और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।
24 घंटे किसानों को मिलेंगे गेट पास : मार्केट कमेटी प्रशासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अनाजमंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को अब 24 घंटे गेट पास जारी होंगे। शुक्रवार देर सायं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नए आदेश जारी करते हुए कहा है कि अनाजमंडी में अपनी फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को 24 घंटे गेट पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर व चौकीदार 24 घंटे ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे। इससे पहले अनाज मंडी में आने वाले किसानों को केवल 8 घंटे सुबह 9 से सायं 5 बजे तक ही गेट पास जारी किए जाते थे।
मौसम विभाग ने फिर जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग, हिसार ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग, हिसार के वैज्ञानिक डाॅ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि 5 अप्रैल तक मौसम में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं कि मौसम साफ हो, ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित बचा सकें।

निजी खरीदारों ने चमकाई सरसों
जिले में फतेहाबाद के अलावा भूना व भट्टूकलां अनाज मंडी में किसानों की सरसों की फसल पहुंच चुकी हैं। इस बार सरसों का एमएसपी रेट 6200 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकारी खरीद एजेंसियों ने शुक्रवार तक खरीद शुरू नहीं है। इस बीच निजी खरीददार एमएसपी से बढ़ाकर सरसों की खरीद कर रहे हैं। अब तक जिले में सरसों की 16842 क्विंटल खरीद हो चुकी है। निजी खरीदारों द्वारा अब तक फतेहाबाद अनाजमंडी में 6309 क्विंटल, भट्टूकलां में 5332 व भूना अनाजमंडी में 5201 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। यह खरीद पिछले साल के मुकाबले 12281 क्विंटल ज्यादा है।


अब तक अनाज मंडियों में 35 किसानों को जारी हुए गेट पास
जिले की अनाज मंडियों में धीरे-धीरे आवक हो रही हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार एक अप्रैल तक केवल भूना व भट्टूकलां अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुई है। प्रशासन की ओर से भूना अनाज मंडी में 17 व 18 किसानों की बायोमेट्रिक पहचान करते गेट पास जारी किए हैं। भूना अनाज मंडी में 1245 क्विंटल व भट्टूकलां अनाज मंडी में 746 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में गेहूं की अच्छी आवक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed