{"_id":"6606faf64d8f3522df07285e","slug":"unrecognized-private-schools-will-not-be-able-to-do-admissions-from-april-1-list-of-three-schools-made-public-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114839-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक अप्रैल से बिना मान्यता प्राप्त निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे दाखिले, तीन स्कूलों की सूची सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक अप्रैल से बिना मान्यता प्राप्त निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे दाखिले, तीन स्कूलों की सूची सार्वजनिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह से सख्त हो गया है। शिक्षा विभाग ने हाई और सीनियर सेकेंडरी तीन बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिला शिक्षा विभाग ने इस सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि इन विद्यालयों में अपने बच्चे का दाखिला न करवाएं।
बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य में किसी भी स्कूल में भी दाखिला नहीं मिल पाएगा। जिससे अभिभावकों के पैसे की बर्बादी होगी ही साथ-साथ बच्चे का भी भविष्य खराब होगा। जिले में जो भी निजी विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे है उन स्कूलों को एक अप्रैल से बंद किया जाएगा। स्कूल को जिस कक्षा तक मान्यता मिली है वह वहीं तक दाखिला कर सकता है अगर बिना मान्यता दूसरी कक्षाओं में भी दाखिला करता है तो स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा बिना मान्यता प्राप्त और विभाग के नियमों की अवहेलना करने वाले तीन हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सूची सार्वजनिक की है। इसमें फतेहाबाद खंड के दो और भूना खंड का एक स्कूल शामिल है।
विभाग की अपील दाखिले से पहले मान्यता जांचे
शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक सूचना में ये भी कहा है कि अभिभावक खंड स्तर पर विद्यालय की मान्यता जांचने के बाद ही बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाएं। स्कूल भी जिस कक्षा तक विभाग द्वारा मान्यता मिली है वहीं तक ही दाखिला करें।
विज्ञापन
बिना मान्यता प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की सूची नहीं हुई जारी
जिला शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता और विभागीय नियमों की अवहेलना करने वाले हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की सूची जारी कर दी है लेकिन अभी तक जिला मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।
कोट
बिना मान्यता प्राप्त तीन निजी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की सूची सार्वजनिक की गई है। अभिभावकों से अपील है कि इन स्कूलों में दाखिला न करवाएं। अभिभावक पहले स्कूल की मान्यता जांचे और फिर दाखिला करवाएं।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी