फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Union Home Minister Amit Shah's rally on 23rd in Tohana

Fatehabad News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली 23 को टोहाना में

Fri, 20 Sep 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah's rally on 23rd in Tohana
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। अमित शाह 23 सितंबर को टोहाना में रैली को संबोधित करेंगे। रैली के लिए टोहाना शहर के टाउन पार्क के सामने की खाली जगह में पंडाल लगाया जाएगा। टोहाना के बाद गृह मंत्री अमित शाह यमुनानगर में रैली में शामिल होने रवाना होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा ने टोहाना से पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता सुभाष बराला और देवेंद्र सिंह बबली में हमेशा से राजनीतिक टकराव रहा है। बबली को टिकट मिलने के बाद से अभी तक सुभाष बराला ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से मंच भी साझा नहीं किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह के आगमन से दोनों के बीच की दूरियां भी खत्म होंगी।
विज्ञापन

-----------
फतेहाबाद, हिसार व जींद तक की सीटों को साधने का होगा प्रयास
टोहाना में अमित शाह की रैली के जरिये भाजपा फतेहाबाद ही नहीं बल्कि पड़ोस के जिले हिसार व जींद की कुछ सीटों को भी साधने का प्रयास करेगी। जिले में फतेहाबाद, रतिया व टोहाना विधानसभा सीट हैं जबकि साथ लगते हिसार जिले की बरवाला व उकलाना सीटें हैं। इसी तरह जींद जिले की नरवाना सीट भी टोहाना के बिल्कुल साथ लगती हैं। जींद, फतेहाबाद व हिसार जिले से भी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तैयारियों में जुटे भाजपा नेता व पदाधिकारी
भाजपा के विधानसभा सीट संयोजक जंगजीत हुड्डा और विधानसभा प्रभारी प्रवीण जोड़ा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली का दिन और समय निर्धारित होने के साथ ही पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दोनों नेताओं ने दावा किया कि इस रैली के बाद जिले में भाजपा को और ऊंचाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed