फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Under 24-hour camera surveillance, yet one of the top 3 police stations failed to safeguard its reputation.

Fatehabad News: 24 घंटे कैमरे की निगरानी, नहीं बच पाई टॉप 3 पुलिस थाने की इज्जत

Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Under 24-hour camera surveillance, yet one of the top 3 police stations failed to safeguard its reputation.
भट्टूकलां थाना।
फतेहाबाद। नवंबर 2021 में देश के टॉप थाने में शुमार रिश्वत कांड से अर्श से फर्श पर पहुंचा भट्टूकलां थाना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस है। मुख्य गेट से लेकर प्रधान सिपाही व थाना प्रभारी तक सबकी एक-एक पल की रिपोर्ट कैमरे में दर्ज होती है।
विज्ञापन

महिला हेल्प पर तैनात एएसआई तलविंद्र कौर पिछले कुछ समय से इसी जगह पर थी। महिलाओं से जुड़े अपराध के अधिकांश मामलों में एएसआई तलविंद्र कौर ही जांच अधिकारी की भूमिका निभाती थी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां पुलिस थाने को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में चुना गया है। इससे पहले भट्टूकलां थाना टाॅप 75 में स्थान पाया था। टाॅप 10 में जगह बनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई सालों से यहां पर कोई बड़ा केस पेंडिंग नहीं है। वहीं पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी कम आई है। दो साल पहले इस थाना को आदर्श थाना घोषित किया गया था। इसके बाद से ही थाना सुर्खियों में आया था।

बिल्डिंग अच्छी होने के साथ ही यहां पर न्याय मांगने वालों को न्याय भी समय पर मिलता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर भट्टूकलां पुलिस थाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर 2021 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में एसएचओ भट्टूकलां पुलिस स्टेशन को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया था। इसी खुशी में ढोल के साथ पुलिस कर्मचारियों ने जश्न मनाया था लेकिन रिश्वत कांड के बाद थाने में सन्नाटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed