फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uncle murdered in Gorakhpur village over land dispute, nephew arrested

Fatehabad News: गांव गोरखपुर में जमीन विवाद में चाचा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uncle murdered in Gorakhpur village over land dispute, nephew arrested
भूना। गांव गोरखपुर में 5 नवंबर को भाखड़ा नहर के काजल हेड के पास एक प्लास्टिक की पल्ली में मिले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन के बंटवारे और शराब पीकर झगड़े का विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार गांव गोरखपुर निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पिछले कई दिनों से लापता था। परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

5 नवंबर को भाखड़ा नहर के काजल हेड के पास एक प्लास्टिक की पल्ली में बंद शव मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के भाई दिलबाग सिंह ने शव की पहचान लक्ष्मण सिंह के रूप में की। दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई लक्ष्मण सिंह अविवाहित था और खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलाबग के अनुसार परिवार में लगभग एक एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसका बेटा विजेंद्र सिंह उर्फ बीजू रंजिश के चलते अपने चाचा लक्ष्मण सिंह से आए दिन झगड़ा करता था। इसी रंजिश के चलते उसने शराब के नशे में हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। मृतक के गले पर दबाने के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ बीजू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि केस से जुड़ी अन्य कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed