फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uncle arrested for raping minor niece in relationship

Fatehabad News: रिश्ते में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for raping minor niece in relationship
रतिया। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर उसकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में नाबालिग का चाचा लगता है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई हुई थी। पीछे से उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि घर में उसकी बेटी को अकेला पाकर आरोपी उसके घर में घुस आया और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद जानकारी सदर पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed