फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unannounced cut disrupted water supply schedule, work in government offices came to a standstill

अघोषित कट से पानी सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ा, सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Unannounced cut disrupted water supply schedule, work in government offices came to a standstill
फतेहाबाद ई दिशा केंद्र में कामकाज शुरू होने का इंतजार करते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बिजली निगम ने सप्लाई बंद रहने का जो शेड्यूल जारी किया है उससे ज्यादा अघोषित कट लग रहे है। बिजली सप्लाई के लंबे कट से पानी सप्लाई का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। एक घंटा बिजली सप्लाई आ रही है तो दो घंटे के कट लग रहे हैं। इसके चलते पानी सप्लाई प्रभावित हो गई है। शुक्रवार सुबह चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई ही नहीं हुई। एक घंटा आने वाली पानी सप्लाई 20 मिनट भी नहीं आई। शुक्रवार सुबह चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे रुक-रुक कर कट लगते रहे और लगभग साढ़े छह घंटे तक बिजली नहीं रहीं। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बिजली निगम अधिकारियों से बिजली सप्लाई कट का तय शेड्यूल मांगा। लेकिन बिजली निगम अधिकारियों ने तय शेड्यूल देने से मना कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश आते ही बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पांच बूस्टिंग स्टेशनों से सप्लाई होता है पानी
शहर फतेहाबाद में पानी की मुख्य सप्लाई खैरातीखेड़ा रोड पर बने जलघर से होती है। इसके अलावा करीब पांच बूस्टिंग स्टेशन बनाए गए हैं, यहां से कॉलोनियों में पानी सप्लाई किया जाता है। पब्लिक हेल्थ अधिकारियों की माने तो पानी की सुबह की सप्लाई 4 बजे शुरू हो जाती है और अलग-अलग जोन में 10 बजे तक चलती है। इसी तरह से शाम की सप्लाई ढाई बजे शुरू होती है अलग-अलग जोन में देर शाम तक 7 बजे तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में बंद हुए कंप्यूटर
बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे लंबे कटो का असर सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को ई-दिशा केंद्र में कामकाज करीब तीन घंटे तक बंद रहा है। बिजली सप्लाई न आने से कंप्यूटर बंद हो गए। इसके चलते रजिस्ट्री से लेकर वाहन पंजीकरण के काम प्रभावित हुए। इसके अलावा नगर परिषद और सिविल सर्जन कार्यालय में भी कामकाज ठप रहा।

कोट
बिजली के कट के कारण पानी सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ गया है। सुबह की सप्लाई 4 बजे शुरू हो जाती है और शाम की सप्लाई ढाई बजे शुरू कर दी जाती है। लेकिन बिजली कट के कारण दिक्कत हो रही है, बिजली निगम से रिपोर्ट मांगी गई तो उनका कहना है कि पंचकूला से रोजाना शेड्यूल बन रहा है। पीक होते ही कट लगाने पड़ रहे है।
-बलविंद्र, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed