फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unable to understand the rules of NHM recruitment, from doctor to MBA pass

एनएचएम भर्ती के नियमों को समझ नहीं पाए डॉक्टर से लेकर एमबीए पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Unable to understand the rules of NHM recruitment, from doctor to MBA pass
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय ने दिसंबर माह के आखिर में एनएचएम के अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली थी और इसको लेकर 11 जनवरी 2022 तक आवेदन लिए गए थे। 17 अलग-अलग पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए करीब 700 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं लेकिन जानकर हैरानी होगी कि अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले डॉक्टर से लेकर एमबीए पास एनएचएम के भर्ती नियमों को नहीं समझ पाए। 533 आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन करते समय गलतियां कर दी हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय ने गलतियां करने वाले आवेदकों की सूची जारी कर दी है। सूची में ये भी बताया गया है कि आवेदन के दौरान क्या गलती की है और दस्तावेजों में क्या कमी रही है। अधिकतर आवेदकों ने तीन रिहायशी प्रमाण पत्र की जगह एक ही दस्तावेज लगाया है। इसके अलावा योग्यता प्रमाण पत्र नियम के मुताबिक जमा ही नहीं करवाएं है। हालांकि कैटेगरी नंबर 1,2, 3, 8, 9, 10, 11, 12, 16 वालों को गलतियां ठीक करवाने के लिए 18 फरवरी, कैटेगरी 4 से 7 तक को 21 से 22 फरवरी, कैटेगरी नंबर 13 से 15 तक को 23 से 24 फरवरी और कैटेगरी नंबर 17 को 25 से 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। आवेदनों में गलतियों को ठीक 28 फरवरी तक का मौका दिया गया है। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग इन पदों पर भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा ले सकता है। ये परीक्षा डाइट मताना में ली जा सकती है। इसको लेकर अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके है।
विज्ञापन

इन पदों पर सिविल सर्जन कार्यालय ने निकाली थी भर्तियां
सिविल सर्जन कार्यालय ने पिछले साल दिसंबर माह के अंत में मेल आयुष मेडिकल ऑफिसर, डीपीएम, डीपीसी, स्टाफ नर्स, फाइनेंस, डीडीएम, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एएनएम आदि पदों पर भर्तियां निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर की आवेदकों ने गलतियां
पद गलतियां करने वाले आवेदक
डीपीएम 29
एएनएम 69
जीएनएम 277
एएमओ 2
आयुष फार्मासिस्ट 11
जिला डाटा मैनेजर 18
फाइनेंस 12
एलटी 13
फार्मासिस्ट 23
फार्मासिस्ट (कैटेगरी 14) 79
कोट
विभाग द्वारा निकाली गई भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए थे, आवेदनों की जांच की गई है। कई आवेदकों ने छोटी-छोटी गलतियां कर रखी हैं, दस्तावेज पूरे नहीं लगाए हैं। हमारी तरफ से आवेदकों को गलतियां ठीक करने का मौका दिया गया है। इसकी जानकारी पोर्टल पर दे दी गई है।
-डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed