फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths riding a pickup with 38 kg of ganja arrested

38 किलो गांजा पंजाब में बेचने जा रहे पिकअप सवार दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a pickup with 38 kg of ganja arrested
जाखल। जाखल थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पिकअप सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी रामचंद्र और राजस्थान के गंगानगर जिले के गांव सात वीकेएम निवासी महेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

टोहाना के डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि म्योंद कलां पुलिस चौकी की टीम एएसआई वेदपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब म्योंद कलां में पहुंची तो जाखल की तरफ से आ रही पिकअप में सवार लोग पुलिस नाकाबंदी देखकर घबरा गए और पिकअप गाड़ी को मोड़ने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें रखे तीन कट्टों में से कुल 38 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जाखल एसएचओ शादीराम ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में इन युवकों ने बताया है कि वे यह गांजा गांव शक्करपुरा से लेकर आए थे और इसे पंजाब क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गांजा सप्लायर की भी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed