फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths returning from Uttarakhand and Malaysia arrested in cyber crime case

Fatehabad News: साइबर क्राइम मामले में उत्तराखंड और मलयेशिया से लौटे दोनों युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from Uttarakhand and Malaysia arrested in cyber crime case
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन लक्ष्य पूरा करने के नाम पर कमीशन देने का लालच देकर युवक से 39 लाख रुपये ठगने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग निवासी दिव्यांशु व पंजाब के गांव तुरां जिला जालंधर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि मनीष मलयेशिया रहता था और दो माह पहले ही पंजाब लौटा था। मनीष के कहने पर रिजुल ने चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। मनीष के तीन और साथी शामिल हैं जो कि मलयेशिया में रहते हैं। आरोपी दिव्यांशु रिजुल का दोस्त है और दोनों ने मिलकर चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन

इस मामले में एक आरोपी लुधियाना निवासी रिजुल वालिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल सात दिन के रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तार मलयेशिया और चीन से जुड़े हैं। रिजुल वालिया ने मलयेशिया रहने वाले चार दोस्तों के कहने पर चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 7 मई को मामला दर्ज किया था। शिकायत में गांव हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया था कि उसके टेलीग्राम एप पर मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि अगर वह ऑनलाइन काम करना चाहता है तो कम्पनी की वेबसाइट महिन्द्रानाउ डॉट कॉम और वर्क महिन्द्रा डॉट काम पर उनकी प्रोपर्टीज को ऑनलाइन प्रमोट करना है। जिसके बदले में कंपनी उसे कमीशन देगी। इसके बाद उसने उक्त ऑनलाइन कम्पनी को ज्वाइन कर लिया और काम शुरू कर दिया। इसके बाद टास्क पूरा करने के नाम पर उससे 29 मार्च से 5 अप्रैल तक कुल 39 लाख 16 हजार 610 रुपये जमा करवा लिए गए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो नहीं लौटाए।

-
गांव हमजापुर निवासी व्यक्ति के साथ ठगी हुई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई रामवीर सिंह ने सुराग जुटाते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की फिलहाल तफ्तीश जारी है।
- सतीश कुमार, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed