फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths ran away after stealing a necklace of currency notes from the city's main market, one caught

Fatehabad News: शहर के मुख्य बाजार से नोटों का हार चुरा कर भागे दो युवक, एक दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths ran away after stealing a necklace of currency notes from the city's main market, one caught
रतिया। शहर के मुख्य बाजार में बुधवार शाम को दो युवक एक दुकान से नोटों का हार चुरा कर ले गए। मगर आसपास दुकानदार एकजुट हो गए और बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों युवकों को भगत सिंह चौक के पास जाकर पकड़ लिया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे युवक को दुकान संचालक व आसपास के सहयोगी दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी तथा उक्त युवक को पकड़ कर शहर थाने लाया गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के मेन बाजार में जनरल स्टोर की दुकान करने वाले तरुण कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद उसकी दुकान पर एक युवक कुछ सामान लेने आया। जैसे ही वह युवक द्वारा मांगा गया सामान लेने दुकान के पीछे गया तो उक्त युवक उसकी दुकान में टंगा हुआ नोटों का हार उठाकर दुकान के बाहर निकल गया और बाहर बाइक स्टार्ट किए अपने साथी की बाइक पर बैठकर वहां से फरार होने लगा तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदाराें ने बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों युवकों को भगत सिंह चौक पर दबोच लिया। इस दौरान बाइक चला रहा युवक दुकानदार को चकमा देकर भाग गया। मगर दुकान से हार लेकर भागने वाला युवक काबू कर लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी को जिप्सी में बिठाकर शहर थाना ले गई। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि उक्त युवक से पूछताछ चल रही है व शिकायत के आधार पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed