फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths killed in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accidents
फतेहाबाद। गांव अयाल्की और झलनियां के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों ही मामलों में सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा गांव अयाल्की के पास हुआ। जिसमें करनाल के गांव सीतामाई निवासी नरेश कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में करनाल के गांव सीतामाई निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई नरेश गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह कंपनी के काम से फतेहाबाद आया हुआ था। शुक्रवार सुबह 11 बजे फतेहाबाद से रतिया जा रहा था। गांव अयाल्की में रंगोई नाले के पास मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाई घायल हो गया और नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में गांव झलनिया निवासी गुरमीत सिंह की मौत हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई संदीप देव ने बताया कि उसका भाई गुरमीत मोटरसाइकिल पर गांव झलनियां से एमपीरोही जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में भाई गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उसे अग्रोहा मेडिकल ले गए, यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed