फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths from Punjab caught with heroin, sent to jail

Fatehabad News: पंजाब के दो युवक हेरोइन सहित काबू, जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab caught with heroin, sent to jail
रतिया। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने रतिया क्षेत्र से पंजाब के दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 ग्राम हेरोइन और 1300 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला मानसा के गांव लखमीरवाला निवासी अमृतपाल उर्फ गुरलाल और मनदीप उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। स्टाफ प्रभारी रिछपाल सुरतिया ने बताया कि स्टाफ की टीम एएसआई भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी नशा तस्करी करते हैं और मोटरसाइकिल पर हेरोइन की सप्लाई करने रतिया आने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सिविल वर्दी में रतिया-बुढलाडा मार्ग पर गश्त तेज कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल को वापस मोड़ने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सहित दोनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed