फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths from Fatehabad returning from Chandigarh die in accident, three injured

Fatehabad News: चंडीगढ़ से लौट रहे फतेहाबाद के दो युवकों हादसे में मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Fatehabad returning from Chandigarh die in accident, three injured
पंजाब के मूनक के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
फतेहाबाद। जिला संगरूर के मूनक क्षेत्र के गांव बंगा के पास सोमवार देर शाम को एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार फतेहाबाद निवासी दो युवकों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना में फतेहाबाद शहर के सतीश काॅलोनी निवासी 35 वर्षीय सन्नी व गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अमित की मौत हुई है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर के पूर्व पार्षद कबीर बस्ती निवासी राजेश खटक, हैप्पी, मुनीर, सन्नी व अमित कार में सवार होकर किसी काम के लिए सोमवार को कोर्ट संबंधित किसी काम के लिए चंडीगढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि राजेश खटक गाड़ी चला रहा था। जब चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे तो उनकी कार पंजाब के जिला संगरूर के मूनक के पास बंगा गांव के पास कार पहुंची तो सामने बेसहारा पशु आ गया। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा टकराई। इस घटना में सभी पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को वहां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सन्नी व अमित की मौत हो गई। जबकि पूर्व पार्षद राजेश खटक, कबीर बस्ती निवासी हैप्पी और मोनी उर्फ मुनीर का इलाज चल रहा है। मूनक पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। देर शाम को दोनों का शव शिवपुरी में लाया गया और दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जमानत मामले में गए थे चंडीगढ़
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए सन्नी का 10 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि सन्नी गांवों में परचून के सामान की सप्लाई करता था। सोमवार को सन्नी अपने साथियों के साथ भाई चिंकी की जमानत को लेकर चंडीगढ़ गए थे। सन्नी की मौत के बाद दाह संस्कार के दौरान भिवानी पुलिस उसके भाई चिंकी को लेकर शिवपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed