{"_id":"675a970bddfa7f9d270296c0","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-in-fatehabad-a-youth-sitting-on-a-tanker-fell-down-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, टैंकर पर बैठा युवक नीचे गिरा; टायर के नीचे आने से फटा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, टैंकर पर बैठा युवक नीचे गिरा; टायर के नीचे आने से फटा सिर
Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
सार
फतेहाबाद के धांगड़ से एमपी रोही के बीच एक युवक टेंकर पर बैठा था और अचानक नीचे गिर गया और टैंकर के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचले जाने से फट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर बुधवार रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, वीरवार दोपहर को धांगड़ के एमपी रोही रोड पर ट्रैक्टर-टेंकर के टायर के नीचे आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक गांव दौलतपुर निवासी 34 वर्षीय कप्तान सिंह किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था। रात को वह मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि हांसपुर रोड़ पर पराली से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में वीरवार दोपहर को धांगड़ से एमपी रोही के बीच एक युवक टेंकर पर बैठा था और अचानक नीचे गिर गया और टैंकर के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचले जाने से फट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन