{"_id":"61d9d3f7153aac3a59008e84","slug":"two-youths-arrested-with-350-grams-of-heroin-fatehabad-news-hsr621578171","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
तेहाबाद में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी तस्कर पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने शहर के राजीव कॉलोनी में गाड़ी सवार दो युवकों को 350 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। दोनों ही युवक दिल्ली से हेरोइन लेकर आए थे और पंजाब में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी तस्करों की पहचान रेगर बस्ती निवासी पंकज उर्फ अक्षय और राजीव कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत पुलिस के मुताबिक करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीआईए ने आरोपी तस्करों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी तस्कर अमित के खिलाफ 8 मामले पहले से दर्ज है, इसमें 4 मामले एनडीपीएस के हैं। सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम एएसआई रिछपाल सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी तो उसे सूचना मिली कि उक्त दोनों युवक हेरोइन बेचने वाला है और काफी मात्रा में दिल्ली से हेरोइन लेकर अमित के घर आए हुए हैं। कुछ देर बाद उक्त दोनों युवक हेरोइन बेचने के लिए पंजाब जाने वाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में बैठे उक्त दोनों युवक पंकज उर्फ अक्षय और अमित पुलिस को देखकर घबरा गए और कार को स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने अपनी गाड़ी उनके आगे लगाकर दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो वहां से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक खुद नशा करते हैं, इसलिए हेरोइन खरीदकर लाते हैं। हेरोइन खरीदने और उसे लाने पर होने वाले खर्च को निकालने के लिए दोनों लोकल और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में गाड़ी की आरसी पंकज के नाम मिली है।
कोट
सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक हेरोइन सप्लाई करने जा रहे हैं। टीम ने जब अमित के घर पर रेड की तो दोनों गाड़ी में बैठकर जाने की तैयारी कर रहे थे। टीम को देखकर दोनों गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगे, दोनों को काबू कर लिया गया। उनकी गाड़ी से जांच के दौरान 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों ही नशे के शिकार हैं, रुपयों का इंतजाम करने के लिए ये सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, इंचार्ज, सीआईए।